Aarti · माँ गंगा

आरती ॐ जय गंगे माता

आरती ॐ जय गंगे माता

परिचय

आरती ॐ जय गंगे माता — सनातन सेवा डिजिटल भक्ति संग्रह। माँ गंगा की पारंपरिक उपासना।

ॐ

आरती ॐ जय गंगे माता

Aarti · माँ गंगा

श्री गंगा मां की आरती - ॐ जय गंगे माता

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। चंद्र सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता। शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता। कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता। यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता।

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। आरति मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता। सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता।

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।

धुन के साथ सुनें

Sanatan Seva ऐप में आरती ॐ जय गंगे माता की ऑडियो, सुनें और अपने परिवार के साथ गाएँ।

आरती ॐ जय गंगे माता की धुन Sanatan Seva ऐप में सुनें

संबंधित सामग्री

सभी भजनों और आरतियों पर वापस जाएँ